खेल-खिलाड़ियों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य : Important Sports GK Fact in Hindi

Important Sports GK Fact : खेल-खिलाड़ियों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य को आज लेकर आए है | जिससे अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में विभिन्न मात्राओं में प्रश्न पूछा जाता है | इस लिए आज हमारी टीम आप सभी प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए “Important Sports GK Fact in Hindi” में  लेकर आई है | जिसे आप सभी निचे दिए गए लेख के माध्यम से विस्तार से पढ़ सकते है |

खेल-खिलाड़ियों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

जैसा की आप सभी जानते होगे की, Sport से सम्बंधित अक्सर सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में 1 से 2 प्रश्न अवश्य ही, पूछे जाते है : इस को ध्यान में रख कर आप सभी छात्रों के लिए 100 से भी अधिक Important Sports GK Fact in Hindi में लेकर आए है |

Important Sports GK Fact in Hindi PDF Download

  • भारत में सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम कौन सा हैं? →इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम दिल्ली
  • विजेन्द्र कुमार सिंह किस खेल से संबंधित हैं? →मुक्केबाज़ी (बॉक्सिंग)
  • बीमर शब्द का सम्बन्ध किस खेल से है? →क्रिकेट
  • आगा ख़ाँ कप का संबंध किस खेल है? →हॉकी
  • जीव मिल्खा सिंह, ज्योति रंधावा व टाइगर वुड किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं? →गोल्फ
  • शार्ट कॉर्नर, टाई ब्रेकर व पेनेल्टी स्ट्रोक किस खेल सम्बन्धित हैं? हॉकी
  • ओलंपिक खेल कितने वर्ष के अंतराल पर आयोजित किये जाते हैं? →4 वर्ष
  • ईडन गार्डन स्टेडियम भारत में कहाँ पर स्थित है? →कोलकाता
  • देवधर ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है? →क्रिकेट
  • ब्रेस्ट स्ट्रोक किस खेल से संबंधित है? →तैराकी
  • सोमदेव देवबर्मन किस खेल से संबंधित हैं? →लॉन टेनिस
  • भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है? →हॉकी
  • प्रथम ओलंपिक खेल किस वर्ष आयोजित किये गये थे? →वर्ष 1896 (एथेंस, ग्रीस)
  • राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन थे? →राशिद अनवर
  • 2007 का क्रिकेट विश्व कप कहाँ आयोजित किया गया? →वेस्टइंडीज
  • भारत में फेडरेशन कप किस खेल से संबंधित है? →फुटबॉल
  • सॉकर किस खेल का दूसरा नाम है? →फुटबॉल
  • ओलपिंक खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी कौन है? →कर्णम मल्लेश्वरी
  • कौन सी भारतीय महिला खिलाड़ी पायली एक्सप्रेस के नाम से जानी जाती है? →पी. टी. उषा
  • भारत ने अंतिम बार ओलंपिक खेलों में हॉकी का स्वर्ण पदक कब जीता था? →1980 में (मॉस्को)
  • एशेज क्रिकेट श्रृंखला किन दो देशों के बीच खेली जाती है? →आस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड
  • संदीप सिंह किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं? →हॉकी
  • क्रीज़, डक, ड्राइवर शब्द किस खेल से संबंधित कहा जाता है? →क्रिकेट
[better-ads type=”banner” banner=”4621″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]
  • किस मैगज़ीन को क्रिकेट की बाइबिल कहा जाता है? →विज़डन
  • भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौन सा है? →राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार
  • क्रिकेट से संबंधित प्रसिद्ध पुस्तक ‘क्रिकेट माई स्टाइल’ के लेखक कौन हैं? →कपिल देव
  • क्रिकेट की अंतर्राष्ट्रीय संस्था है? →ICC
  • वाटर पोलो में खिलाड़ियों की संख्या होती है? →7
  • भारतीय क्रिकेट के स्तम्भ राहुल द्रविड़ का उपनाम है? →मिस्टर रिलायबल, द वॉल, जेमी
  • दो बार माउण्ट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाली प्रथम महिला कौन थी? →संतोष यादव
  • शतरंज का जन्मदाता देश किसे कहा जाता है? →भारत
  • क्रिकेट खेल की शुरुआत किस देश में हुई? →इंग्लैंड
  • कबड्डी के खेल में प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या होती है? →7
  • ‘सनी डेज’ नामक चर्चित पुस्तक किसकी है? →सुनील गावस्कर
  • फिरोजशाह कोटला ग्राउण्ड स्थित है? →दिल्ली
  • निम्न में से किस खेल मैदान का आकार सबसे बड़ा होता है? →पोलो
  • क्रिकेट में भूमि से स्टम्प्स की ऊँचाई होती है? →27 इंच
  • वानखेड़े स्टेडियम कहाँ अवस्थित है? →मुम्बई
  • इंदिरा गाँधी स्वर्ण कप का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है? →अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता
  • भारत में पोलो खेल का प्रचलन किसने प्रारम्भ किया? →तुर्क
  • रनर शब्द किस खेल से संबंधित है? →क्रिकेट
  • सुभाष चंद्र बोस खेल संस्थान कहाँ अवस्थित है? →पटियाला
  • तानिया सचदेव ने किस खेल में प्रसिद्धि प्राप्त की है? →शतरंज
  • राधामोहन का संबंध किस खेल से है? →पोलो
  • क्रिकेट में पॉपिंग क्रीज़ की माप होती है? →4 फुट
  • ओलम्पिक खेल कितने वर्ष के अंतराल पर आयोजित किए जाते हैं? →4
  • ‘यूरो कप’ किस खेल से संबंधित है? →फ़ुटबॉल
    भारत के प्रथम टेस्ट क्रिकेट कप्तान कौन थे? →सी. के. नायडू
  • निम्नलिखित में से कौन-सा पुरस्कार ‘क्रिकेट का ऑस्कर’ कहलाता है? →आई.सी.सी. पुरस्कार
  • राष्ट्रमंडल खेलों का प्रथम आयोजन कब हुआ? →1930
  • ‘थॉमस कप’ किस खेल से संबंधित है? →बैडमिंटन
  • ‘टर्बिनेटर’ के नाम से किस खिलाड़ी को जाना जाता है? →हरभजन सिंह
  • विम्बलडन जूनियर खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी कौन हैं? →सानिया मिर्ज़ा
  • ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ की शुरुआत किस वर्ष हुई? →1985
    हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय संस्था है-→IHF
  • ‘राष्ट्रीय खेल संस्थान’ कहाँ अवस्थित है? →पटियाला
  • ‘बटर फ़्लाई’ शब्द किस खेल से संबंधित है? →तैराकी
  • ‘बाराबती स्टेडियम’ कहाँ अवस्थित है? →कटक
  • ‘आयरन’ शब्द किस खेल से संबंधित है? →गोल्फ़
  • मैराथन दौड़ की दूरी कितनी होती है→26 मील, 385 गज

इसे पढ़िए :-

Important Sports GK Fact in Hindi

  • बैडमिंटन में नेट की ज़मीन से ऊँचाई क्या होती है? →1.59 मीटर
  • ‘बेटन कप’ किस खेल से संबंधित है? →हॉकी
  • हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की आत्मकथा का क्या नाम है? →गोल
  • अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष हुई? →1961 में
  • ‘डबल फ़ॉल्ट’ शब्द किस खेल से संबंधित है? →टेनिस
  • जसपाल राणा का संबंध किस खेल से है? →निशानेबाज़ी
  • भारत ने ओलम्पिक खेलों में सर्वप्रथम भाग किस वर्ष लिया? →1928 में. एमस्टरडम ओलम्पिक
  • प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन नई दिल्ली स्थित किस स्टेडियम में हुआ था।→नेशनल स्टेडियम
  • निम्नलिखित में से किस खेल की टीम में महिला तथा पुरुष दोनों खिलाड़ी होते हैं? →कार्फ़बॉल
  • भारत विश्व कप क्रिकेट का चैम्पियन पहली बार कब बना? →1983 ई.
  • कौन-सा क्रिकेट खिलाड़ी ‘रावलपिण्डी एक्सप्रेस’ के नाम से जाना जाता है? →शोएब अख़्तर
  • स्केटिंग खेले जाने वाले स्थान को क्या कहा जाता है? →रिंक
  • भारत का प्राचीनतम फ़ुटबॉल टूर्नामेंट कौन-सा है? →डूरण्ड कप
  • ‘ग्रीन पार्क स्टेडियम’ कहाँ अवस्थित है? →कानपुर
  • अर्जुन पुरस्कार किसलिए प्रदान किया जाता है।→खेलों में गौरव बढ़ाने के महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए
  • किस वर्ष भारत ने ओलम्पिक खेलों में हॉकी का पहला स्वर्ण पदक जीता? →1928 ई.
  • ‘चाइनामैन’ शब्द किस खेल से संबंधित है? →क्रिकेट
  • मैराथन दौड़ में कितने किमी. की दूरी तय करनी होती है? →42.195 किमी.
  • ‘एजरा कप’ किस खेल से संबंधित है? →पोलो
  • ‘बॉम्बे बॉम्बर’ किस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर का उपनाम है? →सचिन तेंदुलकर
  • ‘ईडन गार्डन’ कहाँ अवस्थित है? →कोलकाता
  • ओलम्पिक ध्वज पर अंकित पाँच छल्ले किसके प्रतीक हैं? →पाँच महाद्वीपों के
  • एशियाई खेलों का उद्देश्य क्या है? →हमेशा आगे की ओर
  • ‘आइडल्स’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक के लेखक कौन हैं? →सुनील गावस्कर
  • वह पहला भारतीय खिलाड़ी कौन था, जिसने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक की? →हरभजन सिंह
  • ओलम्पिक शब्द ‘ओलम्पस’ से आया है, जो एक नाम है-→पर्वत का
  • सानिया मिर्ज़ा का संबंध किस खेल से है? →लॉन टेनिस
  • एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की महिला कौन हैं? →डिकी डोल्मा
[better-ads type=”banner” banner=”3742″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]
  • एशियाई खेल पहली बार कहाँ आयोजित हुए? →नई दिल्ली
  • इंग्लैण्ड एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला को क्या कहते हैं? →एशेज
  • कनाडा का राष्ट्रीय खेल क्या है? →आइस हॉकी
  • क्रिकेट में बल्ले की अधिकतम अनुमानित लम्बाई कितनी होती है? →38 इंच
  • ‘सुदीरमन कप’ किस खेल से संबंधित है? →बैडमिंटन
  • साल्ट लेक स्टेडियम कहाँ स्थित है? →कोलकाता
  • निम्नलिखित में से कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलता है? →जापान
  • कुत्तों की दौड़ के लिए प्रसिद्ध ‘व्हाइट सिटी स्टेडियम’ कहाँ स्थित है? →इंग्लैंड
  • विश्व में ‘क्रिकेट का मक्का’ के नाम से जाना जाता है? →लॉर्ड्स
  • 5-सितम्बर किस रूप में मनाया जाता है? →शिक्षक दिवस
  • किस महाद्वीप में अब तक एक भी बार ओलम्पिक खेल का आयोजन नहीं हुआ है? →अफ़्रीका
  • निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता है? →मेजर ध्यानचंद को
  • किसी अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल मैच की सामान्य समयावधि कितनी होती है? →90 मिनट
  • निम्नलिखत में से किस खेल की टीम में महिला तथा पुरुष दोनों खिलाड़ी होते हैं? →कार्फबॉल
  • ‘माई लाइफ एण्ड ब्युटीफुल गेम’ पुस्तक किस प्रसिद्ध खिलाड़ी ने लिखी है? →ए.डी. नासिमेंटो (पेले)
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संस्था का मुख्यालय कहाँ है? →लॉसाने
    विलियम्स बहनों का सम्बन्ध किस खेल से है? →टेनिस
  • अमेरिका का राष्ट्रीय मनोरंजन किस खेल को कहा जाता है? →बेसबॉल
  • क्रिकेट के आधुनिक संस्करण ‘सुपरमैक्स क्रिकेट’ की शुरुआत कहाँ से हुई है? →ऑस्ट्रेलिया
  • मुक्केबाज़ी की स्पर्द्धा में कितने-कितने मिनट के तीन चक्र (राउण्ड) होते हैं? →3-3 मिनट
  • किस सिक्ख खिलाड़ी को ‘उड़न सिक्ख’ के नाम से जाना जाता है? →मिल्खा सिंह
  • प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी ‘एडसन एरेंटस डी नासिमेन्टो’ (ब्लैक पर्ल) का सम्बंध किस देश से है? →ब्राजील
  • प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी टाइगर अनातोली कार्पोव का सम्बंध किस देश से सम्बन्धित है? →रूस
  • ‘थ्री आर’ अर्थात रोनाल्डो, रिवाल्डो तथा रोनाल्डिन्हो का सम्बंध किस देश की फ़ुटबॉल टीम से है? →ब्राज़ील
  • इंग्लैंड स्थित ‘व्हाइट सिटी स्टेडियम’ किस खेल के लिए प्रसिद्ध है? →कुत्तों की दौड़
  • किस ग्रुप के खेलों में प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या समान होती है? →बेसबॉल एवं खो-खो
  • ‘डेविस कप’ किस खेल से सम्बन्धित है? →लॉन टेनिस
  • ओलम्पिक ध्वज पर चित्रित हरा वलय किस महाद्वीप को प्रदर्शित करता है? →ऑस्ट्रेलिया

taiyarihelp.com जरुर पढ़े : सभी GK Trick यहाँ से डाउनलोड करे !

आशा है, की आप सभी विद्यार्थियों को “Important Sports GK Fact” आपके परीक्षा के लिए उपयोगी सभीत हुई होगी ! तो आप इन्हें अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करियेगा |
[better-ads type=”banner” banner=”3743″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

Important Sports GK Fact PDF Available Soon

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *